4 सितंबर 2012 - 19:30

बुधवार को एडलिब प्रान्त के निकट अलक़रक़ानिया गांव में आतंकवादियों के एक कारवां पर सीरियाई सैनिकों ने आक्रमण किया जिसमें ५० घुसपैठिये मारे गये.........

सीरिया के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही में ५० आतंकवादी मारे गये। अलआलम के अनुसार बुधवार को एडलिब प्रान्त के निकट अलक़रक़ानिया गांव में आतंकवादियों के एक कारवां पर सीरियाई सैनिकों ने आक्रमण किया जिसमें ५० घुसपैठिये मारे गये। इसी के साथ सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भी सैनिकों और आतंकवादियों के मध्य भीषण लड़ाई जारी रही। सीरिया के सैनिकों ने इस झड़पों के दौरान दो कार बमों को भी निष्क्रिय किया। रिपोर्टों के अनुसार सीरिया की आर्थिक राजधानी हलब तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में भी झड़प जारी है। यह नगर सीरिया के उत्तर में तुर्की की सीमा से ३५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और गत १८ महीनों के दौरान सीरिया में गिरफ़्तार किये गये कई विद्रोहियों के बयानों के अनुसार, तुर्की, सीरिया में सरकार विरोधियों का सब से बड़ा समर्थक है।